Jindal School of International Affairs
| Room No | |
| Languages | English Hindi |
| Key Expertise |
श्रीराम चौलिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जार्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर हैं। सतही तौर पर देखें तो लगता है कि इन तीनों देशों का भारतीय विदेश नीति के लिए कोई विशेष महत्व या सुर्खियां बटोरने वाली अहमियत नहीं है। इसके बावजूद सच्चाई यही है कि कूटनीति समाचारों में सनसनी से प्रेरित नहीं होती है। मोदी की विदेश यात्राओं के गंतव्यों का चयन दीर्घकालिक राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने के आधार पर किया जाता है। इस संदर्भ में जार्डन और ओमान भारत के ‘लिंक एंड एक्ट वेस्ट’ रणनीति यानी कि पश्चिमी एशिया से जुड़ाव और सक्रिय रिश्ते बनाने की कवायद के लिहाज से अहम हैं। इसी तरह अफ्रीकी महाद्वीप में पैठ और ग्लोबल साउथ के नेतृत्व की दृष्टि से इथियोपिया का भी उतना ही महत्व है।
| Published Date | 15-12-2025 |
| Category | News |